Haryana: हरियाणा में सरपंचों और अधिकारियों की नहीं अब खैर, सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 
Haryana: हरियाणा में सरपंचों और अधिकारियों की नहीं अब खैर, सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अब अगर किसी भी गांव के तालाबों में गंदगी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी, सरपंच और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक गांव में पंचायत सचिव की जवाबदेही तय की जाएगी, जिन्हें नियमित रूप से तालाबों की निगरानी करनी होगी। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में कहा कि गांवों में तालाबों तथा अपशिष्ट जल निकासी व्यवस्था की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। तालाबों से बदबू नहीं आनी चाहिए और घरों में पानी भरने की स्थिति किसी भी हाल में नहीं बननी चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए सफाई, गाद निकासी और जल निकास कार्यों को सुनियोजित SOP (मानक संचालन प्रणाली) के तहत संचालित किया जाए, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित हो। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM ने कहा कि जिन तालाबों का निर्माण, पुनर्निर्माण अथवा आधुनिकीकरण किया जा रहा है, उन्हें बेहतर प्लानिंग, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक डिजाइन के साथ विकसित किया जाए।

मिली जानकारी के अनुसार, तालाबों के आसपास सौंदर्यीकरण कार्य भी कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले तथा लोग वहां सुबह-शाम भ्रमण कर सकें। सोलर पंपों के माध्यम से पानी की नियमित सफाई और प्रवाह सुनिश्चित किया जाए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के 6538 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इनमें से अब तक 2758 कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें 1718 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 484 कार्य प्रगति पर हैं।