Haryana : हरियाणा रोडवेज का इस दिन रहेगा चक्का जाम, यूनियन नेताओं ने किया ऐलान
Jul 2, 2025, 08:31 IST

Haryana : हरियाणा रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। रोडवेज कर्मचारी 9 जुलाई को प्रदेश में चक्का जाम करेंगे। बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को काफी समय नहीं माना जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार द्वारा बार-बार वार्ता होने के बाद समाधान न होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। ऐसे में नाराज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 9 जुलाई को प्रदेश में हड़ताल का ऐलान किया है।