हरियाणा रोडवेज की दिल्ली से सालासर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें टाइमिंग और रूट
सालासर धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा राज्य परिवहन (Haryana Roadways) नौरनौल ने दिल्ली से सालासर धाम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। दिल्ली से सालासर जाने वाली हरियाणा रोडवेज की ये एक मात्र बस है।
बस पहले नारनौल से दिल्ली जाएगी और फिर दिल्ली- हरियाणा होते हुए सालासर धाम पहुंचेगी। वाया धौला कुआं, इफको चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, नारनौल, पचेरी, सिंघाना, चिड़ावा, बगड़, झुंझुनू, मंडावा, फतेहपुर।
बस की टाइमिंग और रूट इस प्रकार रहेगा-
नारनौल से दिल्ली सुबह 6:10 बजे
दिल्ली सराय (कालेखां) से सुबह 10:30 बजे
धौला कुआँ से सुबह 11:00 बजे
धारूहेड़ा से दोपहर 12:30 बजे
रेवाड़ी से दोपहर 1:00 बजे
नारनौल से दोपहर 2:00 बजे
झुंझुनू से शाम 4:15
सालासर पहुंच जाएगी शाम 6:30 बजे तक
बस का वापसी समय
सालासर से सुबह 6:00 बजे
झुंझुनू से सुबह 8:30 बजे
नारनौल पहुंच जाएगी 10:30 बजे तक
