Haryana Roadways: हरियाणा के हांसी से चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा को मिली हरी झंडी, फटाफट करें चेक
यह रहेगा शेड्यूल
चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई रात्रि बस सेवा शाम 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और लभग 6 घंटे का सफर तय करके 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह बस हांसी से जींद, कैथल, पिहोवा और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।हरियाणा पर्यटन गाइड
हांसी रोडवेज डिपो के एक अधिकारी के अनुसार अगली सुबह यह बस 4 बजकर 40 मिनट पर वापस हांसी के लिए रवाना हो जाएगी। इस बस सेवा के संचालन का उन यात्रियों को फायदा होगा जो देर शाम चंडीगढ़ पहुंचना चाहते हैं और अगली सुबह जल्दी वापस आना चाहते हैं।
नई बस सेवा का मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि इस नई बस सेवा के शुरू होने पर हांसी से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बसों की संख्या अब 8 हो गई है। इस नई बस सेवा का उन यात्रियों को फायदा होगा जो अगली सुबह इलाज के लिए चंडीगढ़ PGI, दफ्तर या हाईकोर्ट पहुंचना चाहते हैं।
