हरियाणा रोड़वेज कर्मियों की अधिकारियों के साथ बैठक हुई शुरू, जाने क्या है मांग ?
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने अपनी 15 सूत्रीय मांगें लागू नहीं होने के विरोध में 5 और 6 नवंबर को प्रदेशव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है। जिसके चलते सरकार की चिंता थोड़ी बढ़ गई है। कल 5 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री का करनाल और अंबाला दौरा भी प्रस्तावित है। ऐसे में बसों की हड़ताल से यात्रियों के साथ प्रशासन को भी परेशानी हो सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, हड़ताल टालने के प्रयास में परिवहन विभाग ने कर्मचारी संगठनों से अधिकारियों की बैठक शुरू हो चुकी है। हरियाणा सचिवालय में परिवहन विभाग के कमिश्नर और सेक्रेटरी अतुल द्विवेदी समेत विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज भी बैठक में शामिल रहे।
जानकारी के मुताबिक, ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रधान अशोक खोखर ने बताया कि सांझा मोर्चा के बैनर तले 10 से अधिक यूनियन बैठक में शामिल होंगी। कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं और बातचीत के नतीजे के आधार पर आगे की रणनीति तय करेंगे।
जैसा की ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (संबंधित हिंद मजदूर सभा) के प्रधान अशोक खोखर ने बताया कि परिवहन विभाग के कमिश्नर अतुल द्विवेदी और डीजी निखिल गजराज के साथ बैठक होगी। इसके लिए विभाग की ओर से पत्र भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 3 नवंबर को भी बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए। अब 4 नवंबर को सुबह 11 बजे सभी यूनियन प्रतिनिधि अपनी मांगें अधिकारियों के सामने रखेंगे।
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बकाया डीए जारी करना और मेडिकल अलाउंस देना शामिल है। इसके अलावा 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने, परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाने और 11 साल का बोनस देने की मांग भी की जा रही है।
