Haryana Roadways: नूंह से हिसार के बीच सीधी बस सेवा हुई शुरु, चेक करें टाइमिंग
Haryana Roadways: हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने कि लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरु की गई है। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।
इसी कड़ी में नूंह रोडवेज डिपो द्वारा कोरोना काल में बंद की गई हिसार के लिए बस सेवा को फिर से बहाल किया गया है। इस सीधी बस सेवा के फिर से शुरु होने पर नूंह और गुरुग्राम जैसे जिलों से हिसार के लिए सफर आसान हो जाएगा।
यह रहेगा शेड्यूल
नूंह बस स्टैंड से यह बस दोपहर डेढ़ बजे चलकर 2 बजे सोहना, 3 बजे गुरुग्राम, शाम 4 बजकर 20 मिनट पर झज्जर और 4:45 बजे बस स्टैंड से होते हुए शाम को लगभग सवा 7 बजे हिसार पहुंचेगी।
इसी तरह अगले दिन वापसी में सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर हिसार से रवाना होकर 7 बजकर 55 मिनट पर हांसी और पौने 9 बजे महम पहुंचते हुए नूंह का सफर तय करेगी। नूंह से चलकर ये बस वाया सोहना, गुरुग्राम, झज्जर, बेरी, महम और हांसी से गुजरते हुए हिसार का सफर तय करेगी।वापसी में भी इसी रूट से होते हुए नूंह आगमन करेगी।
