हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी; 40 घायल, शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला

 
हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी; 40 घायल, शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हरियाणा के जींद में पंचकूला से नरवाना होते हुए हिसार जा रही रोडवेज बस हरियल चौक के पास अचानक एक स्कूटी सवार सामने आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल होने की खबर सामने आई है जबकि बस ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार सामने उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने तेज रफ्तार बस को अचानक मोड़ दिया, जिससे वो बस पर नियंत्रण खो बैठा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बस सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और पास स्थित हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। Haryana News

शीशे तोड़कर बाहर निकाला

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही नरवाना के डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू करवाया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। Haryana News

अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को तत्काल नरवाना के सरकारी अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक,  पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और अचानक स्कूटी सवार का सामने आना माना जा रहा है।