Haryana: हरियाणा में डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज बस, VIDEO कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर

 
Haryana: हरियाणा में डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज बस, VIDEO कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार सुबह हरियाणा के जींद में एक रोडवेज बस उचाना के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, टोहाना से HR-56GV-6198 नंबर की बस जयपुर जा रही थी, इस बस में लगभग 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 13 को गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर संदीप थुआ को रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है।

यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार, बस काफी स्पीड में थी और ड्राइवर वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान बस सड़क किनारे खड़े एक टैंपू से टकरा गई। यह बस KM स्कीम के तहत संचालित थी, जिसमें ड्राइवर निजी तौर पर कार्यरत था, जबकि कंडक्टर HKRN के तहत नियुक्त था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार, बस जयपुर जा रही थी। जींद की तरफ जाते हुए यह हादसा बड़ौदा गांव के पास हुआ। बस पहले डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे खड़े लोडिंग टैंपू से। इसके बाद, वह सड़क से उतरकर करीब 20 मीटर दूर जाकर कच्चे में पलट गई, जिससे लोडिंग टैंपू क्षतिग्रस्त हो गया। Haryana News

ये 13 लोग घायल हुए

जानकारी के मुताबिक,  हादसे में ड्राइवर संदीप (थुआ), कंडक्टर सुरेंद्र, मानसी (करसिंधु), अंकित (कापड़ो), कमल (खरल), अंग्रेजो (डूमरखां), विजय (प्रयागराज, यूपी), नीलम (हरिनगर, नरवाना), नवीन (सुरजा खेड़ा), प्रवीन (ढाकल), राजपति (खड़वाल), पाली (डूमरखा कलां), और अनिल (डूमरखां कलां) घायल हो गए। Haryana News

महिला यात्री बोली-

मिली जानकारी के अनुसार, बस में मौजूद यात्री प्रवीण डूमरखां ने बताया कि बस बहुत तेज गति से चल रही थी और ड्राइवर (संदीप) का ध्यान फोन पर चल रही वीडियो कॉल पर था। लोडिंग गाड़ी का ड्राइवर शौच के लिए गाड़ी साइड में खड़ी करके गया हुआ था। ड्राइवर का अचानक ध्यान भटकने और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक SHO शमशेर सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को हादसे की जानकारी हुई तो 10 मिनट के अंदर ही स्थिति को संभाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक, 10 से 15 मिनट के अंदर ही सभी घायलों को उपचार के लिए उचाना और जींद के अस्पताल में पहुंचाया गया।  Haryana News

डॉक्टर बोले- 

 मिली जानकारी के अनुसार, उचाना चिकित्सा अधिकारी सुशील गर्ग ने बताया कि हमारे यहां सुबह 10 बजे मरीज आने शुरू हुए थे। पता चला कि एक्सीडेंट बड़ौदा के पास सरकारी बस का हुआ है। 24 मरीज उचाना के अस्पताल में पहुंचे, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें यहां से जींद रेफर किया गया। 18 मरीज को हल्की चोटें हैं, जिनको यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। बस ड्राइवर को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। 5 मरीजों को फ्रैक्चर हुआ है।