Haryana Roadways Bus Accident: हरियाणा रोडवेज बस और ट्रोले की टक्कर, पांच घायल, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
Jun 14, 2025, 13:04 IST
Haryana Roadways Bus Accident: राजस्थान से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां चूरू-बिसाउ रोड पर शनिवार सुबह एक हरियाणा रोडवेज बस और ट्रोले के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
पांच लोग हुए घायल
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा स्लीपर फैक्ट्री के पास हुआ। दिल्ली जा रही बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रोले से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर अनिल कुमार (54), कंडक्टर खुशीराम (32), यात्री विजय कुमार (30), जयकरण (25) और नेहा शर्मा (47) गंभीर रुप से घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
