Haryana: हरियाणा में रिटायर्ड पंचायत सेक्रेटरी का मर्डर, ऑफिस में घुसकर मारी गोली
Updated: Feb 6, 2026, 15:01 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हांसी में रिटायर्ड पंचायत सेक्रेटरी सुभाष मलिक की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हांसी के SP अमित यशवर्धन ने बताया कि आरोपियों ने सुभाष को एक सैलून में सोने की चेन, अंगूठी और कड़ा पहने हुए देखा था। जिसके बाद आरपियों ने लूट के इरादे से उसकी हत्या की प्लानिंग रची।
मिली जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी को आरोपियों ने उनके प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस में घुसकर लूट करने की कोशिश की। जब सुभाष ने विरोध किया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और सिर में गोली भी मारी। पुलिस ने मुख्य आरोपी भैझाी महाराजपुर गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके 3 साथियों की तलाश जारी है। Haryana News
तीन बेटे सरकारी नौकरी में
जानकारी के मुताबिक, सुभाष मलिक छह वर्ष पहले पंचायत सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए थे। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा अमन (33) BDPO कार्यालय में JE है, दूसरा बेटा रमन (32) सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ में JE है, जबकि सबसे छोटा बेटा सूरज (28) ग्रामीण बैंक में क्लर्क है। अमन और रमन शादीशुदा है, जबकि सूरज अविवाहित है।
