Haryana: हरियाणा में HCS के रिटायर्ड अफसर बने IAS, ये आदेश हुआ जारी

 
Haryana: हरियाणा में HCS के रिटायर्ड अफसर बने IAS, ये आदेश हुआ जारी
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। CAT की चंडीगढ़ पीठ के हस्तक्षेप के बाद HCS के दो रिटायर्ड ऑफिसर अमर दीप सिंह और सुभिता ढाका को IAS में पदोन्नत किया गया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सिंह और ढाका को क्रमशः 2022 और 2023 IAS बैच में नियुक्त करने का आदेश जारी किया।

नहीं जारी हुआ नोटिफिकेशन Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई में, सिलेक्शन कमेटी ने 2022 बैच में आठ और 2023 बैच में 10 रिक्तियों को भरने के लिए उनकी पदोन्नति की सिफारिश की थी, जिसे हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार और यूपीएससी ने 1 अगस्त को मंजूरी दी थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हालांकि, दोनों अधिकारी पहले ही राज्य सेवा से रिटायरमेंट हो चुके थे, जिससे उनकी नियुक्तियों की अधिसूचना जारी नहीं हो पाई। एचसीएस अधिकारी 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं, जबकि IAS अधिकारी 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।

रिटायर्ड HCS अधिकारी सुभिता ढाका
रिटायर्ड HCS अधिकारी सुभिता ढाका

कैट गए दोनों अधिकारी Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोशन में देरी से व्यथित होकर, सिंह और ढाका ने कैट का दरवाजा खटखटाया, जिसने सक्षम प्राधिकारी को एक "तर्कसंगत और स्पष्ट आदेश" जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद, मंत्रालय ने उनकी पदोन्नति का आदेश दिया। जानकारी के मुताबिक, ऑर्डर में कहा गया है, अमर दीप सिंह और सुभिता ढाका को IAS में काल्पनिक रूप से नियुक्त माना जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, राज्य सेवाओं में उनकी सेवानिवृत्ति और उनकी वर्तमान नियुक्ति के बीच की अवधि को सेवा के रूप में गिना जाएगा, जो राज्य सरकार की सतर्कता मंजूरी के अधीन है। मिली जानकारी के अनुसार, अधिसूचना के अनुसार अमर दीप सिंह 28 फरवरी, 2026 तक सेवा में बने रहेंगे, जबकि सुभिता ढाका 31 मार्च, 2027 को रिटायर होंगी।