हरियाणा वासियों को अब 24 घंटे मिलेगी पुलिस की मदद, अभेद्य App में हुआ बड़ा अपडेट 

 
हरियाणा वासियों को अब 24 घंटे मिलेगी पुलिस की मदद, अभेद्य App में हुआ बड़ा अपडेट 
Naya Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अभेद्य App को और ज्यादा प्रभावी बनाते हुए 24 घंटे हेल्पलाइन और व्हाट्सApp सपोर्ट की सुविधा जोड़ दी है। App उपयोगकर्ता 01722-930112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं या +91 9056555492 पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सकते हैं। 

जानकारी के मुताबिक, ADGP साइबर अपराध सिबास कबिराज के मुताबिक अगर किसी को संदिग्ध कॉल, साइबर ठगी या डिजिटल उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है तो वह तुरंत इसकी सूचना देकर मदद पा सकता है। Haryana Police

मिली जानकारी के अनुसार, अभेद्य एक स्मार्ट मोबाइल App है जिसे हरियाणा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के लिए विकसित किया है। यह App अज्ञात व अंतरराष्ट्रीय नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करता है। साथ ही संदिग्ध मैसेज, कॉल आदि को यूजर तक पहुंचने से पहले ही हटा देता है। Haryana Police

जाने यह अपडेट?

जानकारी के मुताबिक, आजकल अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल कर लोगों को डराने या निवेश के नाम पर ठगने के मामले तेजी से बढ़े हैं। 24/7 व्हाट्सएप सपोर्ट मिलने से पीड़ित व्यक्ति तुरंत स्क्रीनशॉट या संदिग्ध लिंक पुलिस के साथ साझा कर सकेगा, जिससे अपराधियों तक पहुँचना आसान होगा।