Haryana : हरियाणा में इस विभाग के खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, अधिकारियों को दिए निर्देश 

 
Recruitment will soon be done for the vacant posts of this department in Haryana
Haryana : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के आयुष अस्पतालों में खाली पड़े पदों को जल्द ही भर दिया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आरती राव ने कहा कि भिवानी स्थित 25. बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल के लिए विभिन्न पदों को मंजूरी दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है जिससे आम लोगों को पारंपरिक और समग्र उपचार पद्धतियों का लाभ बेहतर तरीके से मिलेगा। 

वहीं स्टाफ की नियुक्ति से अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता व उपलब्धता दोनों में सुधार देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त, योगा इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति पार्ट टाइम नियमों के तहत की जाएगी।