Haryana : हरियाणा में HKRN के तहत निकली भर्ती, 10वीं पास युवा करें आवेदन 

 
Recruitment Announced in Haryana Under HKRN
Haryana : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक काम की खबर आई है। हरियाणा काैशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से निजी एजेंसी में 100 सिक्योरिटी गार्ड भर्ती होंगे। इन पदों के लिए 2 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। चयनित आवेदकों को गुरुग्राम क्षेत्र में नाैकरी करने का माैका मिलेगा। 

जानें योग्यता 

आवेदक 10वीं, 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। माह में 26 दिन नाैकरी करनी होगी और प्रति दिन 8 घंटे की ड्यूटी रहेगी।

जिन आवेदकों का चयन होगा उन्हें प्रति माह 18 हजार रुपये मिलेंगे। नाइट अलाउंस, ओवरटाइम और कर्मचारी भविष्य निधि जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।