Haryana :  हरियाणा में 12वीं पास के लिए 779 पदों पर भर्ती, जल्द अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

 
Recruitment for 779 posts for 12th pass in Haryana
Haryana : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों  पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं है। बता दें कि इसके लिए 23 फरवरी 2026 तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इसलिए, जो भी कैंडिडेट इस मौके का इंतज़ार कर रहे थे, उन्हें जल्द से जल्द अप्लाई कर देना चाहिए, नहीं तो वे यह मौका खो देंगे।

जानें क्या है यह भर्ती? 

आपको बता दें कि फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी राज्य के वन विभाग से जुड़ी हुई होती है. इस नौकरी में उम्मीदवार को जंगलों की सुरक्षा, वन्य जीवन की निगरानी, अवैध कटाई रोकना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े काम करने होते हैं. आजकल हर तरफ  पर्यावरण को बचाने की बात होती है. वहीं ये नौकरी रोजगार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी मानी जाती है. 

जानें योग्यता 

इस नौकरी की सबसे खास बा यह है कि  योग्यता केवल 10+2 (बारहवीं) रखी गई है. इस भर्ती के जरिए कुल 779 पदों को भरा जाएगा. इसमें  अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं. बता दें कि सामान्य वर्ग के लिए सबसे अधिक सीटें रखी गई हैं. जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए भी अलग-अलग आरक्षण दिया गया है.

आयु सीमा 

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 42 साल तय की गई है. वहीं सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट भी मिलेगी. जिन भी उम्मीदवारों को आयु में रिलैक्सेशन मिलता है वह लाभ ले सकते हैं. बता दें कि उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरूरी है. 

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में आमतौर पर लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होने की संभावना है. चूंकि फॉरेस्ट गार्ड की जिम्मेदारी फील्ड से जुड़ी होती है. इसलिए शारीरिक फिटनेस को अहम माना जाएगा. विस्तृत चयन मानदंड आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध हैं. इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए कई अन्य भर्तियां भी चर्चा में हैं. 

इनमें India Post की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, Indian Army की अग्निवीर रैली, Railway Recruitment Board की ग्रुप-डी वैकेंसी और All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) नॉरसेट भर्ती शामिल हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों के पास इस साल अलग-अलग क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं.

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर नाम, पता और शैक्षणिक योग्यता जैसी आवश्यक जानकारी भरनी होगी. निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करना होगा. 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है.