Haryana: मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दोबारा आवेदन शुरू, सभी किसान साथी जल्दी कराएं पंजीकरण
सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में रबी सीजन 2025-26 के अंतर्गत अब तक 38,458 किसानों द्वारा 2,38,762 एकड़ भूमि में फसलों का पंजीकरण करवाया जा चुका है। सरकार द्वारा उक्त पोर्टल को पहले 15 फरवरी 2026 तक पंजीकरण के लिए खोला गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से कुछ किसान इस अवधि के दौरान अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवा सके।
किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल को पुन: 4 अप्रैल 2026 तक खोल दिया है। अत: पोर्टल पर फसलों के पंजीकरण से वंचित किसान इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी फसलों का जल्द पंजीकरण करवाये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अभी तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने से वंचित रहने वाले किसान इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए 4 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें। सचिन गुप्ता ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि समय रहते पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि उन्हें अपनी फसल मंडियों में बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
