Haryana Rajya Sabha Election: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस को 1-1 सीट, 1 वोट के भी कम अंतर से बौद्ध ने जीत की हासिल

 
haryana rajysabha election
 


Haryana Rajya Sabha Election: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत हासिल की। कुल 90 MLA के वोट थे, जिनमें इनेलो के दो विधायकं ने वोट नहीं डाला था। कांग्रेस के 4 और बीजेपी 1 वोट रद्द हो गया था। इसके चलते 83 वोट वैध माने गए।

संजय भाटिया को पहली प्राथमिकता के 27.66 वोट मिले। निर्दलीय विधायक नांदल को 27.34 वोट मिले, कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध को 28 वोट मिले। इस तरह नांदल, बौद्ध सिर्फ  0.66 वोट, यानी एक वोट से कम अंतर से हार गए।


जीत के बाद नेता भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा- इस चुनाव में हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। हमने अग्नि परीक्षा पास की है। जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है उन्हें जनता देख लेगी।


कांग्रेस और बीजेपी के जीत का समीकरण जानिए
कुल 90 MLA के वोट थे जिनमें दो विधायकों ने वोट नहीं दिया और 5 विधायकों का वोट रद्द हो गया। ऐसे में कुल 83 वोट ही बचे थे। बीजेपी के 48 में से 1 वोट रद्द हो गया, जिससे भाजपा के 47     वोट बचे थे। पहली बार प्राथमिकता वाले वोट संजय भाटिया को 39 और नांदल को 8 वोट मिले।    

इसी तरह कांग्रेस के 37 विधायकों में से 4 के वोट रद्द हो गए और 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी तो 28 वोट बचे। इससे कर्मवीर बौद्ध की जीत तय हो गई।