Haryana Rain Alert: हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटों में इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश

Haryana Rain Alert: कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 04.09.2025 @ सांय 6.20 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ अब बीकानेर, जयपुर, दातिया, सिद्धि, झारसुगुडा, पुरी होते हुए उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी हरियाणा पर बने होने से नमी वाली हवाओं के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता 6 सितंबर तक बने रहने की संभावना है ।
इस दौरान 4 सितंबर से 6 सितंबर के दौरान मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है जिससे उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी हरियाणा के जिलों में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बने रहने तथा तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार