Haryana: हरियाणा के सोनीपत में किसान के घर शादी समारोह में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में लगाई थी जीरी

Haryana: हरियाणा के सोनीपत में किसान के घर शादी समारोह में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में लगाई थी जीरी
Haryana: हरियाणा के सोनीपत में आज मंगलवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। प्रतिपक्ष नेता राहुल यहां गांव मदीना में एक किसान संजय की बेटी की शादी में शिरकत करने पहुंचे। जानकारी में पता चला है कि यह वही किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने 2023 के सीजन में ट्रैक्टर चलाया था। धान की रोपाई की थी। फिर खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था।

मिली जानकारी के अनुसार गांव मदीना के किसान संजय की बेटी की शादी है और इसके लिए स्वजनों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा था। अब जब संजय की बेटी की शादी हो रही है तो इसके लिए उन्होंने प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को भी कार्ड भेजा था।

Haryana: हरियाणा के सोनीपत में किसान के घर शादी समारोह में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में लगाई थी जीरी

बताया जा रहा है कि कार्ड मिलने पर राहुल गांधी ने पहुंचने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी संजय की बेटी को आशीर्वाद देने मंगलवार को मदीना गांव पहुंचे। जहां उन्होंने आशीर्वाद दिया।

Haryana: हरियाणा के सोनीपत में किसान के घर शादी समारोह में पहुंचे राहुल गांधी, इसी किसान के खेत में लगाई थी जीरी