हरियाणा लोक सेवा आयोग ने HCS भर्ती का रिजल्ट किया जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप
पंचकूला ब्रेकिंग
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 675 अंकों की इस परीक्षा में जनरल कैटेगरी के अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर टॉप किया है।
कुलदीप ने 392.90 अंक के साथ दूसरा और इशा काला ने 388.60 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
आयोग ने इंटरव्यू में शामिल हुए सभी 316 उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ उनके अंक भी जारी किए हैं।
पंचकूला स्थित आयोग के मुख्यालय में 3 से 8 अक्टूबर 2026 तक इंटरव्यू हुए। इंटरव्यू खत्म होने के बाद गुरुवार को ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर देखा जा सकता है।
प्रीलिम्स 26 अप्रैल को हुआ था
HCS का प्रीलिम्स एग्जाम 26 अप्रैल 2026 को हुआ था और इसका रिजल्ट 4 मई को जारी किया गया था। इसके बाद कैटेगरी-वाइज रिजल्ट 20 मई और रिवाइज्ड रिजल्ट 1 जून को जारी हुआ।
इसके बाद मेन्स एग्जाम 27 से 29 जून के बीच हुआ था, जिसका रिजल्ट बाद में जारी किया गया।
