चंडीगढ़, 2 अप्रैल: हरियाणा में छह IPS अधिकारियों को जल्द ही पदोन्नति मिलेगी। विभागीय पदोन्नति कमेटी (DPC) ने 1994 बैच के दो IPS और 2012 बैच के चार IPS अधिकारियों की पदोन्नति पर मुहर लगा दी है। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह के पास फाइल जाएगी, जिस पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के 1994 बैच के IPS अधिकारी नवदीप विर्क और कला रामचंद्रन को पुलिस महानिदेशक रैंक दिया जाएगा। इसी तरह 2012 बैच के IPS अधिकारियों जश्नदीप सिंह रंधावा, दीपक गहलावत, सुमेर प्रताप सिंह और सुनील कुमार को DIG पदोन्नत किया जा सकता है।
■ विभागीय पदोन्नति कमेटी ने लगाई मुहर, अब मुख्यमंत्री के पास जाएगी फाइल
