हरियाणा पुलिस इन 3 अधिकारियों को नोटिस करेगी जारी, AO सुसाइड केस से जुड़ा मामला

 
हरियाणा पुलिस इन 3 अधिकारियों को नोटिस करेगी जारी, AO सुसाइड केस से जुड़ा मामला
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के सीनियर अकाउंट ऑफिसर बलवंत सिंह सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-3 थाना पुलिस ने HPGCL के पूर्व चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) अमित दीवान, वर्तमान CFO राजेश गोयल और फाइनेंस ऑफिसर आशीष गोगिया से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। ​

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सेक्टर-3 थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मृतक के कार्यालय जाकर जांच करेगी और वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। ​पुलिस के मुताबिक, बलवंत सिंह ने आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में इन अधिकारियों के नामों का उल्लेख किया था। Haryana News

सुसाइड नोट को CFSL भेजा

जानकारी के मुताबिक, जांच के अहम हिस्से के तौर पर पुलिस ने सुसाइड नोट को CFSL भेजा है, जहां हस्तलिपि और हस्ताक्षर का मिलान किया जाएगा। इसके साथ ही बलवंत सिंह का मोबाइल फोन भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है, ताकि आत्महत्या वाले दिन उनकी आखिरी बातचीत और घटना से पहले चार-पांच घंटे के दौरान किन लोगों से संपर्क हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा सके। Haryana News

प्रोडक्शन वारंट

मिली जानकारी के अनुसार, मामले में पूर्व CFO अमित दिवान पहले ही IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़े 590 करोड़ रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार हो चुके हैं। चंडीगढ़ पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी और रिमांड लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर इस मामले में गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। Haryana News

बैंक घोटाला मामला

चंडीगढ़ पुलिस ​सूत्रों के अनुसार, नोट में आरोप लगाया गया है कि उन्हें 590 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का पूरा दोष अपने ऊपर लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मानसिक तनाव के चलते बलवंत सिंह ने सोमवार को हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बलवंत का अंतिम संस्कार हरियाणा के झज्जर जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया है।