हरियाणा पुलिस ने 5 बदमाशों का सिर मुंडवाकर बाजार में घुमाया, व्यापारी से मंथली 1 लाख मांगी थी रंगदारी
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जींद जिले के काब्रच्छा गांव निवासी अमरजीत उर्फ बच्ची, प्रवेश, मयंक, राहुल और सचिन के रूप में हुई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मॉडल टाउन निवासी व्यापारी नरेश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मई को कुछ युवक उनकी दुकान पर आए और सुरक्षा के नाम पर हर महीने 1 लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। Haryana News
कार भी बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद नरवाना शहर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। CIA स्टाफ के प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों की मदद से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। Haryana News
सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांचों आरोपियों को सिर मुंडवाकर शहर के मेन रोड पर घुमाया। पुलिस का उद्देश्य था कि इससे लोगों के मन से बदमाशों का डर खत्म हो और समाज में यह संदेश जाए कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Haryana News
जेल भेजा
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी राहुल, सचिन, मयंक और प्रवेश को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची का पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। जींद पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी या रंगदारी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
