Haryana: हिसार के दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिलीं 22 युवतियां और 19 युवक
हरियाणा के हिसार में दो होटलों पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। यहां न्यू मॉडल टाउन रोड पर स्थित 2 होटलों में देर रात पुलिस ने रेड की।
इस दौरान दोनों होटलों से 22 युवतियों और 19 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने दोनों होटलों मैनेजर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एसपी प्रिया के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने बीते सोमवार देर रात हिसार के होटल 999 और होटल राज में छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार, रेड के दौरान होटल राज में 9 युवतियां और 8 युवक, जबकि होटल 999 में 13 युवतियां और 11 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने सभी 22 युवतियों और 19 युवकों को हिरासत में लिया।
साथ ही इस मामले में पुलिस ने दोनों होटलों के मैनेजर गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी होटल मैनेजर पैसे कमाने के लिए बाहर से महिलाओं को बुलाकर होटलों में देह व्यापार करवा रहे थे। युवतियों को दिल्ली और गुरुग्राम से देह व्यापार के लिए हिसार लाया गया था। ये युवतियां होटलों में ही रहती थी।
फिलहाल इस मामले में अर्बन एस्टेट हिसार में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3(2)(A), 3(2)(B), 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
