हरियाणा पुलिस ने 2 बदमाशों का किया एनकाउंटर, पुलिसकर्मी की छाती में किया था फायर
मिली जानकारी के अनुसार, इसके जवाब में जब पुलिस ने फायर किया तो दो बदमाशों की टांग में गोली लगी, जबकि एक गोली पुलिसकर्मी की छाती में लगी। हालांकि, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के चलते उनकी जान बच गई। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल हालत में काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध पिस्टल और 100 से ज्यादा गोलियां और एक बाइक बरामद की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाशों के संबंध दीपक नांदल गैंग से जुड़े हो सकते है। पुलिस ने मधुबन थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। Haryana News
दोनों की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के बजीदा जाटान रोड पर पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोनीपत जिला के गांव जाजल निवासी रौनक पुत्र सूरज और गांव गढ़ मलिकपुर निवासी इमरान पुत्र अली हसन के रूप में हुई है। रौनक की बाईं टांग और इमरान की दाईं टांग में गोली लगी है। दोनों को तुरंत करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। Haryana News
रिमांड पर होगी पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, SI लछमण सिंह ने बताया कि आरोपियों के ठीक होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
