Haryana : हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, सरकार ने HSSC को दी मंजूरी  

 
Haryana : हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, सरकार ने HSSC को दी मंजूरी  
Haryana Police: हरियाणा पुलिस के 5600 पुरुष और महिला कांस्टेबल पदों पर भर्ती का कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन वापस होगा। सरकार ने इसकी मंजूरी HSSC को दे दी है। अब इस पुलिस भर्ती के लिए CET-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 16 अगस्त 2024 को इन पुलिस भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था। राहत की बात ये है कि इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके युवाओं को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उन्हें आगामी भर्ती में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके साथ ही CET पास करने वाले नए आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। वहीं इसके अलावा पहले लिखित परीक्षा में सिर्फ पदों की संख्या के 4 गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, लेकिन अब 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान होगा।