Haryana News: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोस्ट वांटेड बदमाश को विदेश से गिरफ्तार, सात लाख का है इनामी
Haryana News: हरियाणा के गुरूग्राम से बड़ी खबर आ रही है। यहां हरियाणा का मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों की मानें, तो STF की टीम ने कंबोडिया से भारत लाकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 2014 में भौंडसी जेल के अंदर एक कैदी की हत्या मामले में भी फरार था। बदमाश की पहचान मेनपाल बादली के रूप में हुई है। उसे विदेश से गिरफ्तार किया गया है। वह 7 लाख का इनामी है। आरोपी फर्जी पासपोर्ट बनाकर कंबोडिया गया था। मेनपाल पर 22 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है और 3 केस में कोर्ट से उम्र कैद की सजा भी मिल चुकी है।
बताया जा रहा है कि जेल से बेल पर आने के बाद 2019 में भारत से कमबोड़िया गया था। आरोपी कमबोड़िया में अपना बिजनेस चला रहा था। बदमाश मेनपाल बादली कमबोड़िया महिला के साथ रिलेशनशिप में रहता था। मेनपाल पर हत्या, धमकी, मारपीट जैसे आपराधिक मामले दर्ज थे।
