Haryana : हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 जिलों से 123 बांग्लादेशी किए गिरफ्तार

पुलिस ने प्रदेश के 3 जिलों से करीब 123 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी नागरिक फैक्ट्रियों में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। 
 
Haryana police arrested 123 Bangladeshis from 3 districts

Haryana : हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रदेश के 3 जिलों से करीब 123 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी नागरिक फैक्ट्रियों में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। जिसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान के तहत सभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 

इन जिलों से किए गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने रोहतक से 100, करनाल के घरौंडा से 17 और पानीपत के आसन कला से 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि करनाल में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों में 2 महिलाएं भी हैं। 

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और दूसरी सरकारी डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं।