Haryana: PM मोदी का हरियाणा दौरा हुआ रद्द, कार्यक्रम की पूरी हो चुकी थीं तैयारियां

 
Haryana: PM मोदी का हरियाणा दौरा हुआ रद्द, कार्यक्रम पूरी हो चुकी थीं तैयारियां
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। PM मोदी का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। वह 17 अक्टूबर को सोनीपत में रैली को संबोधित करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, यह रैली प्रदेश की नायब सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,  सूत्रों के मुताबिक ऐन मौके पर PM का कार्यक्रम रद्द किया गया है। हालांकि, सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत की राई एजुकेशन सिटी में रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। सोमवार शाम को करीब 6 बजे CM नायब सैनी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां CM ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। PM का स्वागत होगा। हरियाणा के लोगों के साथ PM का काफी स्नेह व प्यार है, इसलिए वो लगातार यहां आते रहे हैं। Haryana News

केंद्रीय मंत्री आ सकते हैं

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के न आने पर अब दूसरे केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हालांकि अभी वो लिस्ट फाइनल नहीं हुई है कि अब केंद्र से कौन-कौन आएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इतना तय है कि प्रदेश कैबिनेट के सभी मंत्रियों के अलावा प्रदेश कोटे से मंत्री बने मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को न्योता दिया जा चुका है।