Haryana: जल्द हरियाणा आएंगे PM मोदी, CM सैनी ने की मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान CM ने पंजाब स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम 'संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज' के नाम पर रखने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए PM का विशेष आभार व्यक्त किया। CM सैनी ने इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। Haryana News
CM नायब सैनी ने इस पर कहा कि…
जानकारी के मुताबिक, PM जी का यह निर्णय गुरु रविदास महाराज के समानता और करुणा के आदर्शों के प्रति एक विनम्र श्रद्धांजलि है। यह कदम देश में सामाजिक सशक्तिकरण का नया प्रतीक बनेगा।
कनेक्टिविटी को बढ़ावा
मिली जानकारी के अनुसार, आदमपुर हवाई अड्डा अब न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास का केंद्र बनेगा, बल्कि गुरु रविदास जी के संदेशों का प्रतीक भी बनेगा। नायब सिंह सैनी ने PM मोदी के प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक और मजबूत पहल है। CM ने कहा कि…
जानकारी के मुताबिक, गुरु रविदास जी ने सदियों पहले जाति-पाति और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनका नाम एयरपोर्ट से जुड़ना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आदमपुर हवाई अड्डा अब केवल क्षेत्रीय विकास का केंद्र ही नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी के शांति और भाईचारे के संदेश का वाहक भी बनेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, CM ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और एक मजबूत, समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।
