Haryana: हरियाणा की इस अनाज मंडी में धान घोटाला, मिलीभगत से करोड़ों रुपये का गबन 

 
Haryana: हरियाणा की इस अनाज मंडी में धान घोटाला, मिलीभगत से करोड़ों रुपये का गबन 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पलवल जिले के उपमंडल होडल की अनाज मंडी में बड़ा धान घोटाला होने का मामला सामने आया है। जहां सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मंडी एसोसिएशन होडल के पूर्व प्रधान ने धान की फसल को लेकर मील मालिकों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए है। 

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि स्टॉक के तौर पर मील में रखी गई खरीदी हुई धान की फसल को प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बेच दिया गया, जिसमें सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइंस को भी दरकिनार किया गया है। उन्होंने कहा इसकी जगह पर यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के चावलों से अब इसकी पूर्ति की जाएगी और यह खेल लंबे समय से चलता आ रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ने बताया कि एक ही मील में लगभग 9 करोड़ का घोटाला है जबकि यहां दर्जनों मील और भी हैं जब एक मील में इतना बड़ा घोटाला हो सकता है तो फ़िर अन्य जगह भी यह संभव है जिस बावत उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के अलावा CM को भी शिकायत दी है लेकिन अभी कोई संतोषजनक जवाब उन्हें नहीं मिला। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि केवल मील मालिक अपनी मर्जी से इतना बड़ा खेल नहीं खेल सकता अगर इसकी तय की हुई शर्तों पर जांच की जाए तो बहुत बड़े स्तर पर घोटालों का खुलासा संभव है।