Haryana: हरियाणा सचिवालय से अफसर ने कूदकर की खुदकुशी, 15 दिन पहले भी किया था सुसाइड अटेम्प्ट
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से अफसर ने कूदकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाले अफसर की पहचान गणेश दास अरोड़ा,स्पेशल सीनियर सेकेट्री के रूप में हुई है। वह IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के सचिव है।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की वे इंटरनल पोस्टिंग से नाराज थे। मिली जानकारी के अनुसार, 15 दिन पहले स्पेशल सीनियर सेकेट्री गणेश दास अरोड़ा ने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था।। बताया जा रहा है कि इसी साल अक्टूबर में गणेश दास अरोड़ा की रिटायरमेंट थी। स्पेशल सीनियर सेकेट्री गणेश अरोडा की पत्नी गवर्नर हाउस में तैनात है। अभी उनकी तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 स्थित सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

