Haryana News: हरियाणा में युवक की 12 गोलियां मारकर हत्या, बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था

 
haryana news
 Haryana News: हरियाणा को रोहतक में बदमाशों का खौफ बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार देर शाम एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना दिल्ली बाईपास स्थित नोबल हार्ट अस्पताल के सामने हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया।

मृतक की पहचान सोनीपत के निजामपुर निवासी दिनेश उर्फ गोगा के रुप में हुई है। मौके पर लगभग 25 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें12 गोलियां दिनेश को लगीं।

बता दें कि दिनेश बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था। हिमांशु भाऊ गैंग पर उसकी हत्या का शक है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

DSP बोले- हत्या का कारण सामने नहीं आया

DSP रवि खुंडिया का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया है। युवक की हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। गोलियां मारने वालों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।