Haryana News: हरियाणा में मॉल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, इलाज के दौरान मौत
Updated: Mar 15, 2026, 19:36 IST
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में एंबिएंस मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक की पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले सांगल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक मॉल स्टॉफ उसे अस्पताल लेकर चला गया था।
जानकारी के मुताबिक सांगल एंबियंस मॉल में घूमने आया था, जो तीसरी मंजिल पर हल्दीराम के सामने से नीचे कूद गया। जिसको माल के स्टाफ ने नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक मुजफ्फरनगर के बुढान गांव का निवासी थी। उसने खुद ही तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि वह गुरुग्राम किसके पास आया था । जांच अधिकारी एसआई संजीव ने मृतक गुरुग्राम में कहां पर और क्या काम करता था। अभी तक आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
