Haryana News: हरियाणा में अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा, 5 एकड़ में किया जा रहा निर्माण कार्य हटाया

 
haryana news
 

Haryana News: हरियाणा के हांसी शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलार्फ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को ढाणी राजू रोड पर एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां लगभग 5 एकड़ 7 क्षेत्र में विकसित किए जा रहे अवैध निर्माण हटाया गया।

कच्ची सड़कें तोड़ी
प्रशासनिक टीम ने JCB की सहायता से कॉलोनी में अवैध रूप से बनाई गई कच्ची सड़कों और प्लानिंग नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह कॉलोनी बिना वैध स्वीकृति के विकसित की जा रही थी, जो शहरी नियोजन नियमों का उल्लंघन है।


अधिकारी बोले- कार्रवाई जा रहेगी
अधिकारियों का कहना है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहले भी अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत कॉलोनियों पर कार्ऱवाई की जा चुकी ह। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी किए जा रहे किसी भी निर्माण को बख्सा नहीं जाएगा।


डीटीपी अधिकारी की नागरिकों से अपील

डीटीपी अधिकारी दिनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले हिसार जिला नगर योजनाकार कार्यालय से उसकी वैधता की जांच जरुर कर लें, ताकि भविष्य में कानूनी विवाद और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।