Haryana News: हरियाणा बजट में किस जिले को क्या-क्या मिला? फटाफट करें चेक
Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी ने बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश किया। पिछली बार इस बार भी 'हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047' को आधार बनाया गया।
बजट भाषण में सबसे ज्यादा 12 बार गुरुग्राम के सीधे पर जिक्र हुआ। सबसे बड़ी घोषणा शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए आउटर रिंग रोड बनाने की हुई। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत सहित 10 औद्योगिक क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹500 करोड़ का 'सक्षम' फंड स्थापित करने की बात कही।
गुरुग्राम में लगभग 1 दशक से लंबित ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड परियोजना को पुनर्जीवित किया है। लगभग 21km लंबी यह सड़क सेक्टर-58 से मानेसर तक विकसित होकर नए गुरुग्राम के लिए बाहरी रिंग रोड का कार्य करेगी। मानेसर ESIC अस्पताल को अपग्रेड कर 200 बिस्तर का करने व मेडिकल कॉलेज बनाने की बात कही।
हरियाणा के 23वें जिले हांसी को प्रदेश का पहला अति आधुनिक मॉडल जिला बनाने का ऐलान किया। हिसार के बाद अंबाला और करनाल की हवाई पट्टियों को सी-प्लेन संचालन के लिए तैयार करने की घोषणा हुई।
