Haryana News: हरियाणा में चौकीदार की हत्या, खेतों में हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

 
Haryana News: हरियाणा में चौकीदार की हत्या, खेतों में हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, सोनीपत जिले गांव गढ़ी बाला में चौकीदार की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राजबीर नाम के चौकीदार की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। गांव के खेतों के अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल, सोनीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है।