Haryana News: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए कल वोटिंग, चंडीगढ़ के पास परवाणु में शिफ्ट होंगे कांग्रेस MLA
Mar 15, 2026, 06:43 IST
Haryana News: हरियाणा राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए सिर्फ एक ही दिन बाकि है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे वोटिंग शुरु होगी। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों की शिमला एरिया में गलू में बाड़ाबंदी कर रखी है। पार्टी की प्लानिंग थी कि वोटिंग के लिए ही विधायकों को लेकर चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के बाद कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल ली है। आज 15 मार्च को ही इन विधायकों को गलू से परवाणु के होटलों में शिफ्ट किया जाएगा। परवाणु हिमाचल में है और चंडीगढ़ से सिर्फ 34km दूर है।
असल में मौसम विभाग ने आज उत्तर हरियाणा व हिमाचल में बरसात व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम में सफर करना रिस्की होता है, इसी कारण से कांग्रेस ने विधायकों को शिफ्ट करने का फैसला किया।
