Haryana News: हरियाणा के इस जिले से दिल्ली का सफर होगा बेहद आसान, मिली चार नई बसें
Jun 10, 2025, 13:59 IST
Haryana News: हरियाणा के यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, हरियाणा रोडवेज की ओर से सोनीपत बस अड्डे (Sonipat Roadways news) चार नई बसें दी गई है। जिनके बस अड्डे पर पहुंचने पर कुल बसों की संख्या 133 हो गई है। ये बसें नई चार नई बसें दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इससे दिल्ली और सोनीपत का सफर आसान हो जाएगा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि इनमें 96 बसें हरियाणा रोडवेज की हैं, जबकि 27 बसें किलोमीटर योजना के तहत चलाई जा रही हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज के अधिकारियों ने 50 ई-बसों की मांग मुख्यालय को भेजी हैं। अभी डिपो पर केवल पांच ई-बसें ही है। इन ई बसों को फिलहाल सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि नई बसों के आने से शहर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सकेगी। वहीं लंबे रूटों पर चलने वाले यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव होगा। अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज की ओर से पांच ई-बसों को सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। इन बसों में AC की सुविधा होने से यात्री इन बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं। रोडवेज के जीएम संजय कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। इस साल तीन बसें खराब हो चुकी है और साल के आखिरी में दो बसें भी खराब हो जाएगी। जिसके चलते उन्हें सड़कों पर नहीं दौड़ाया जा सकेगा। इसलिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 50 बसों के लिए मुख्यालय में मांग भेज दी है।
