Haryana News: हरियाणा से उत्तर प्रदेश का सफर होगा आसान, जल्द बनकर तैयार होगा ये पुल, किसानों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा

 
Haryana News: Traveling from Haryana to Uttar Pradesh will be easy, this bridge will be ready soon, farmers will get compensation worth crores

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, हसनपुर में यमुना नदी पर पुल के साथ अप्रोच रोड बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए सरकार की ओर से 96 किसानों को 11 करोड़, 67 लाख रुपये का मुआवजा देने की मंजूरी दे दी है। वहीं, इससे पहले किसानों को 5 करोड़ 24 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा था। जिसकी वजह से किसान नाराज थे और निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। अब सरकार ने किसानों की बात को मानते हुए मुआवजा बढ़ा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, पलवल के हसनपुर में यमुना नदी पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश को कनेक्ट करने वाले पुल का निर्माण होना है, इसके लिए 11 पिलर बनने है। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉर्पोरेशन की ओर से इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। 10 पिलरों का निर्माण उत्तर प्रदेश की सीमा में होगा। जबकि, एक पिलर का निर्माण हरियाणा में किया जाना है। 

1.5 किलोमीटर लंबी होगी अप्रोच रोड 

उत्तर प्रदेश में पिलरों का निर्माण लगभग तैयार हो चुका है। हालांकि, मुआवजे को लेकर राज्य सरकार और किसानों के बीच सहमति नहीं बनी थी। जिसके चलते हसनपुर में बनने वाले 11वें पिलर के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं हुआ था। वहीं इस पुल के साथ में करीब 1.5 किलोमीटर लंबी अप्रोच रोड भी बननी है, जो पुलिस को सड़क से कनेक्ट करेगी। इसके लिए भी जमीन नहीं मिल पाई थी। हालांकि, जब सरकार ने किसानों की मांगों को मान लिया है, तो जल्द ही अप्रोच रोड पर भी काम शुरू किया जाएगा। 

हरियाणा में 10.63 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
 

बताया जा रहा है कि PWD को 11वें पिलर और अप्रोच रोड के लिए करीब 10.63 एकड़ जमीन किसानों से लेनी है। पिलर निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है और किसानों को मुआवजा भी दे दिया गया है। अब अप्रोच रोड के लिए किसानों से जमीन ली जाएगी। इस पुल के निर्माण से हरियाणा और उत्तर प्रदेश का सफर आसान हो जाएगा और इससे सैंकड़ों गांव के लोगों को फायदा मिल सकेगा।