Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, इकलौते बेटे को कार ने कुचला, मौत
Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ये हादसा विश्वकर्मा चौक से कमानी चौक की तरफ जाने वाले बाईपास पुल पर हुआ। जहां तेज स्पीड में आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान अजय सपरा 28 वर्षीय पुत्र सोम नाथ निवासी न्यू आबादी कैंप के रूप में हुई है। यमुनानगर पेपर मिल में काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिसमौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माता-पिता की इकलौती संतान था
अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घरवाले उसकी शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे। जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे वह अपने किसी काम से फव्वारा चौक आया हुआ था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अजय से पेपरमिल गेट पर हुई, जो ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था।
दोनों अपनी-अपनी बाइक पर घर के लिए निकले। अजय अपनी बाइक आगे चला रहा था। जैसे ही वह कमानी चौक से बाईपास पुल के ऊपर विश्वकर्मा चौक की तरफ पहुंचा, इसी दौरान एक सफेद रंग की ऑल्टो कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बिना हॉर्न दिए उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
