Haryana News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2 कारों की भिड़ंत से दर्दनाक हादसा, वकील की मौत
Feb 4, 2026, 18:46 IST
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों की टक्कर के कारण हुआ। इस हादसे में वकील की मौत हो गई। एक्सीडेंट उस समय हुआ जब Expressway पर गलत साइड से आ रही कोरोला एल्टिस कार सामने आ रही इनोवा कार से टकरा गई।
टक्कर होते ही दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। कोरोला गाड़ी चला रहे वकील घर जा रहे थे, वही इनोवा कार में 4 लोग सवार थे जो शादी में शामिल होने के लिए जयपुर जा रहे थे। इनोवा कारच चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोरोला कार चला रहे वकील की मौत हो गई। मृतक वकील बल्लभगढ़ तहसील कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी थे।
पुलिस बोली- मामले की जांच हो रही
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फरीदाबाद सेक्टर 8 थाना इंचार्ज दिलबाग ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
