Haryana News: हरियाणा बजट सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में गुजेंगा पेंशन का मुद्दा

 
haryana news
Haryana News: आज हरियाणा विधानसभा बजट का तीसरा दिन है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरु होगी। आज कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरु होगी। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के 20 विधायकों ने सवाल लगाए हैं।

आज विधानसभा में सरकार की तरफ से दी जाने वाली 13 कैटेगरी की पेंशन का मुद्दा गुंजेगा। कांग्रेस की तरफ से पेंशनरों की संख्या को पूछा गया है। इसके अलावा पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने भी सदन में खिलाड़ियों को लेकर सवाल लगाया है।

हरियाणा कांग्रेस तीसरे दिन पैदल मार्च निकालेगी। विधायक अशोक अरोड़ा ने बताया कि MLA हॉस्टल से सभी कांग्रेस विधायक सुबह 10 बजे विधानसभा तक पैदल मार्च निकालेंगे। इस मार्च का नेतृत्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। चौथे दिन कांग्रेसी विधायक सांकेतिक रूप से विधानसभा का घेराव करेंगे।