Haryana News: हरियाणा में इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों की हुई मौज, सीएम सैनी ने 100 फीसदी छूट देने का किया ऐलान
Haryana News: हरियाणा में इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम नायब सिंह सैनी ने इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए 100 फीसदी छूट देने का ऐलान कर दिया है। आज कैबिनेट की बैठक में इसपर मुहर लग गई है।
सीएम नायब सैनी का बयान
ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए आज मंत्रिमंडल ने 30 लाख रुपए तक के इलेक्ट्रिक वाहनो पर मोटर वाहन पंजीकरण कर में 100 फीसदी कर छूट देने का फैसला, 30 लाख से ऊपर के वाहन पर 50 फीसदी की पंजीकरण कर छूट मिलेगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप महिलाओं के नाम पर नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन पर 20 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत के 1 प्रतिशत के बराबर छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी
यह कर छूट वर्तमान में लागू मोटर वाहन कर के अतिरिक्त लाभ के रूप में प्रदान की जाएगी
राज्य में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने का निर्णय
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 30 लाख रुपये तक मूल्य वाले दो, तीन और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण पर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी
अभी तक इलेक्ट्रिक/बैटरी चालित और सीएनजी वाहनों के पंजीकरण पर मोटर वाहन कर में 20 प्रतिशत की एकमुश्त छूट दी जाती थी
सीएनजी वाहनों पर मोटर वाहन कर में 20 प्रतिशत की मौजूदा छूट पहले की तरह जारी रहेगी
