Haryana News: हरियाणा के इस शहर को मिला बाईपास का तोहफा, NHAI का सर्वे पूरा
इसे पूरा करने के लिए NHAI की ओर से शुरुआती दौर में बनने वाले कुरुक्षेत्र बाईपास प्रोजेक्ट को लेकर पब्लिक कंस्लटेशन बैठक की गई। बैठक में दक्षिण दिशा में बाईपास बनाने का पहला विकल्प रखा गया। इसमें बाईपास 36.9KM लंबा होगा। दूसरे विकल्प उत्तर दिशा में इसी लंबाई 37.1KM होगी।
तीसरे विकल्प में शहर के पास से गुजरेगा
तीसरा विकल्प भी दक्षिण दिशा की तरफ होगा। इसमें बाईपास शहर के पास से गुजरेगा। यहां से इसकी लंबाई 35.2KM की होगी। सरकार के पास इन तीनों विकल्पोंको भेजा जाएगा। लोगों की सुविधा को देखते हुए सरकार किसी एक विकल्प पर मोहर लगाएगी।
NHAI कर चुका अपना सर्वे
एजेंसी ने NHAI की ओर से ट्रैफिक को लेकर सर्वे किया। यह सर्वे पिहोवा, गांव मथाना और यमुनानगर के पास गांव दामला में किया गया। इस सर्वे के बाद NHAI ने कुरुक्षेत्र बाईपास को लेकर 3 प्रोजेक्ट तैयार किए। शुरुआत में पिहोवा 152-D से लेकर मथाना के पास गांव बीड़ सोंटी तक फोरलेन का काम होगा।
यमुनानगर को जोड़ा जाएगा
NHAI एक विकल्प के अनुसार बाईपास बनाया जाएगा। इसके बाद यमुनानगर तक फोरलेन का कार्य किया जाएगा और लाड़वा के साथ-साथ रादौर में भी बाईपास बनाया जाएगा। इस तरह बाईपास यमुनानगर से कनेक्ट हो जाएगा।
