Haryana News: हिसार का यह बाईपास दूधिया रोशनी से जगजमा उठा, 5km दूर तक लगी स्ट्रीट लाइटें
Mar 14, 2026, 07:19 IST
Haryana News: हरियाणा में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा हिसार जिले में सड़क सुरक्षा के लिए फोरलेन पर सड़क स्ट्रीट लाईटें लगाई गई है। यहां साउथ बाईपास से हिंदवान मोड तक करीब 5km लंबे फोरलेन मार्ग पर यह काम पूरा हो चुका है। इसकी लागत सवा करोड़ रुपये रही है। अब रात के समय सफर करने वालों को परेशानी नहीं होगी।
रात के समय होती थी समस्या
इससे पहले नगर निगम की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सिर्फ हिसार के साउथ बाईपास तक ही थी। इससे वाहन चालकों को रोशनी नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रात के अंधेरे में दुर्घटना होने का डर लगा रहता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने का फैसला लिया गया।
दुर्घटनाओं में होगी कमी
परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर से नियमित दूरी पर लाइट पोल लगाए गए हैं। इन लाइटों के चालू होने से रात में सड़क पर रोशनी अच्छी होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
