Haryana News: हरियाणा में इन शिक्षकों की होगी छुट्टी, निर्देश जारी
विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित शिक्षकों को तुरंत सूचित किया जाए ताकि वे निर्धारित समय में परीक्षा पास कर सकें।
चार वर्ष के शिक्षण अनुभव के आधार पर चयनित शिक्षकों को 1 अप्रैल 2015 तक एचटीईटी पास करना था। बाद में 2017 में विभाग ने नियुक्ति पत्रों में यह शर्त जोड़ दी थी कि उन्हें भविष्य में परीक्षा पास करनी होगी। कई साल बीत जाने के बाद भी कुछ शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं कर सके जिसके चलते सरकार ने अब अंतिम समय सीमा तय की है। अनुमान है कि सैकड़ों शिक्षक इस निर्णय से प्रभावित हो सकते हैं। जिला स्तर पर ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।
जानें क्या होगा फायदा?
सरकार का मानना है कि एचटीईटी पास शिक्षक ही शैक्षणिक गुणवत्ता के तय मानकों पर खरे उतरते हैं। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा। विद्यार्थियों को प्रशिक्षित और योग्य शिक्षक मिलेंगे तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।
