Haryana News: हरियाणा कांग्रेस के इन विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग !, लिस्ट आई सामने
Haryana News: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करमवीर सिंह बौद्ध भले ही जीत गए हो लेकिन कांग्रेस में अंदरुनी कलह फिर उजागर हो गई है। कांग्रेस के ही कुछ विधायकों पर विश्वासघात के आरोप लग रहे हैं और अब पार्टी स्तर पर इन विधायकों पर कार्यवाही की बात सामने आ रही है।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से करमवीर बौद्ध और बीजेपी की तरफ से संजय भाटिया ने जीत दर्ज की है जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल चुनाव हार गए हैं।
हरियाणा में कांग्रेस की भीतरघात के बाद अब कांग्रेस प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम उजागर कर दिये हैं। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सदौरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया है।
बीके हरिप्रसाद ने बताया कि हमारी पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमिटी को जानकारी दे दी है, वहीं आज इन सभी विधायकों को शोकॉज़ नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद हाईकमान को इन पर फैसला लेना है।
रामकिशन गुर्जर ने पार्टी को कहा अलविदा
इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ही प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के पास अपना इस्तीफा भेज दिया। रामकिशन गुर्जर नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के पति हैं।
