Haryana News: हरियाणा से राजस्थान के गोगामेडी जाने वालों की बल्ले- बल्ले, 9 करोड़ रुपये से बनेगा ये हाइवे
Jul 3, 2025, 21:18 IST
Haryana News: सिरसा से राजस्थान पवित्र धार्मिक स्थल गोगामेडी जाने वाली जमाल कुताना सिरसा स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस रोड पर 9 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग ने इस रोड के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस रोड का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
