Haryana News: हरियाणा के इस शहर की बदलेगी तस्वीर, इन कॉलोनियों में आएगी विकास कार्यों की बहार

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा के करनाल वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित 8 कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक परामर्श एजेंसी लेने का फैसला लिया है। ये एजेंसी की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया है।  ये एजेंसी इन कॉलोनियों में अमृत- 2 योजना के तहत करीब 125 करोड़ रुपए से सीवरेज और पेयजल नेटवर्क के विस्तार का विस्तृत रोडमैप तैयार करेगी।


करनाल शहर की तस्वीर
नगर निगम की योजना के मुताबिक, परामर्श एजेंसी डीपीआर तैयार करेगी जिसके बाद सीवरेज, जल पाइपलाइन और नाली लाइन बिछाने का काम शुरु हो जाएगा। इस योजना से करीब 55000 निवासियों लाभ मिलेगा। इ 

इन 8 कॉलोनियों में होगा काम
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक अमृत 2 में शहर की बलराम कॉलोनी, कनिका विहार एक्सटेंशन, RK पुरम एक्सटेंशन, सुखबीर कॉलोनी, विजय नगर और विकास कॉलोनी में मुख्य रूप से सीवरेज, पेयजल और स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इन कॉलोनियों में पहले से पक्की सड़कों को आवश्यकता के अनुसार खोदा जाएगा और कार्य होने के बाद पक्का कर दिया जाएगा। इससे लबे समय से सीवरेज और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन कॉलोनियों के लोगों को फायदा मिलेगा।